Asia Cup 2022: टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, एशिया कप से बाहर हुआ यह स्टार प्लेयर

 एशिया कप में भारत को जापान, पाकिस्तान और मेजबान इंडोनेशिया के साथ पूल-ए में रखा गया है. इस टूर्नामेंट का आयोजन 23 मई से जकार्ता में किया जाना है.

एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले भारत को तगड़ा झटका लगा है. अनुभवी ड्रैग-फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह कलाई की चोट के चलते इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. हीरो मेन्स एशिया कप का आयोजन इंडोनेशिया के जकार्ता में 23 मई 2022 से होना है.


अब रूपिंदर के बाहर होने के बाद  डिफेंडर बीरेंद्र लाकड़ा भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे. जबकि फॉरवर्ड एसवी सुनील टीम के उप-कप्तान होंगे. वहीं, 20 सदस्यीय टीम में रूपिंदर की जगह नीलम संजीव जेस को शामिल किया गया है.



कोच बीजे करियप्पा ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि रूपिंदर को प्रशिक्षण सत्र के दौरान चोट लग गई है और वह हीरो एशिया कप का हिस्सा नहीं होंगे. बीरेंद्र और सुनील दोनों काफी अनुभवी हैं और कई वर्षों से नेतृत्व समूह का हिस्सा हैं. हम रूपिंदर को मिस करेंगे, लेकिन हमारे पास पूल में बहुत सारे विकल्प उपलब्ध हैं. हमारे पास खिलाड़ियों का एक बहुत ही प्रतिभाशाली समूह है, और वे इस अवसर का फायदा उठाने के लिए उत्सुक हैं.


दो बार के ओलंपियन एवं पूर्व कप्तान सरदार सिंह को टीम का मुख्य कोच बनाया गया है. सरदार सिंह का कोच के रूप में यह पहला टूर्नामेंट होगा. एशिया कप में भारत को जापान, पाकिस्तान और मेजबान इंडोनेशिया के साथ पूल-ए में रखा गया है. वहीं मलेशिया, साउथ कोरिया, ओमान और बांग्लादेश पूल-बी में हैं. भारतीय टीम में 10 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो सीनियर टीम के लिए पदार्पण करेंगे.


भारतीय टीम: पंकज कुमार रजक, सूरज करकेरा, यशदीप सिवाच, अभिषेक लकड़ा, बीरेंद्र लकड़ा (कप्तान), मंजीत, दीप्सन तिर्की, विष्णुकांत सिंह, राज कुमार पाली, मरीस्वरेन शक्तिवेल, शेष गौड़ा बीएम, सिमरनजीत सिंह, पवन राजभर, आभरण सुदेव, एसवी सुनील (उप कप्तान), उत्तम सिंह, एस.कार्थी, नीलम संजीव जेस

Comments

Popular posts from this blog

Bio Lyfe CBD Gummies shocking results boost stamina power best price where to buy

ब्रेकअप के बाद Rani Chatterjee की जिंदगी में आया ये खास शख्स, पोस्ट में बयां की फीलिंग्स

Wonder Leaf CBD Male Enhancement - The Item that Addresses all of the Erectile Issues!